RegionalStatesUttarakhandViral

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा रवि टम्टा का कमाल: ‘HAPIDA SKYNEX’ ड्रोन का सफल परीक्षण, सीएम धामी ने दी बधाई

ड्रोन तकनीक में अल्मोड़ा के युवा की बड़ी उपलब्धि; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर तारीफ कर बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

देहरादून/अल्मोड़ा, 07 अगस्त 2026: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने ड्रोन तकनीक क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उनके द्वारा विकसित किए गए ड्रोन प्रोटोटाइप ‘HAPIDA SKYNEX’ का उड़ान परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई संदेश साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि यह सफलता यह साबित करती है कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा, नवाचार (इनोवेशन) और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “रवि टम्टा का यह अभिनव प्रयास न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी अपने नवाचारों के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में इस तरह के सफल परीक्षण से उत्तराखंड में तकनीकी नवाचारों और स्थानीय स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button