केंद्र सरकार से वार्ता सफल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने वापस लिया दिल्ली में चल रहा आंदोलन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झुकी सरकार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज नहीं होगी FIR, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

25 जुलाई, 2026, नई दिल्ली: केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की वार्ता सफल होने के बाद, संगठन ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की है। सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों की सभी माँगें मान लिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “सरकार के साथ हमारे प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक और लंबी बातचीत हुई है। हमारी सभी प्रमुख माँगें स्वीकार कर ली गई हैं। हम सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत और शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन समाप्त कर अपने घरों को लौटें।”
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। इसके साथ ही, एनईईटी (NEET) पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को मुआवजा देने की रूपरेखा भी जल्द तय की जाएगी।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Parents of Cockroach Janta Party's Founding President Abhijeet Dipke get emotional after Union Minister Dharmendra Pradhan resigns. pic.twitter.com/LkxTiKmLf6
— ANI (@ANI) July 25, 2026




