Viral

Viral: ग्राहक की नेकदिली पर भारी पड़ा डिलीवरी बॉय का जवाब, लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

आमतौर पर लोग डिलीवरी एजेंट्स की मेहनत की तारीफ करते हैं. खासकर तब, जब वे बारिश, तेज धूप या अन्य कठिन सिचुएशन में भी समय पर खाना पहुंचाते हैं. कई बार ग्राहक उनकी मेहनत से प्रभावित होकर उन्हें एक्सट्रा टिप देते हैं या खाने-पीने की कोई चीज ऑफर कर देते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग निकला और परिणाम इतना अप्रत्याशित था कि यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया.

यह पूरी घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक्स पर शेयर किया. उसने बताया कि उसने एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिए पिज्जा ऑर्डर किया था. उस समय एक खास ऑफर चल रहा था, जिसमें एक पिज्जा खरीदने पर दूसरा पिज्जा मुफ्त मिल रहा था. ग्राहक ने ऑफर का लाभ उठाते हुए दो पिज्जा मंगवा लिए, लेकिन वास्तव में उसे केवल एक ही पिज्जा खाना था.

जब ऑर्डर उसके घर पहुंचने वाला था, तब उसने सोचा कि दूसरा पिज्जा डिलीवरी एजेंट को दे दिया जाए. उसके मन में यह विचार था कि इससे डिलीवरी बॉय को खुशी मिलेगी और उसके इफर्ट देखकर खुश हो जाएगा. संयोग से उस दिन मौसम भी खराब था और बारिश हो रही थी. ऐसे में ग्राहक को लगा कि बारिश में काम कर रहे डिलीवरी एजेंट के लिए यह एक अच्छा गिफ्ट साबित होगा.

कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय बारिश के बीच ऑर्डर लेकर ग्राहक के दरवाजे पर पहुंचा. ग्राहक ने मुस्कुराते हुए उसका धन्यवाद किया और अतिरिक्त पिज्जा उसकी ओर बढ़ाते हुए कहा कि यह उसके लिए है. उसे उम्मीद थी कि डिलीवरी एजेंट इस उपहार को खुशी-खुशी एक्सेप्ट करेगा, लेकिन आगे जो हुआ, उसने कस्टमर को पूरी तरह चौंका दिया.

डिलीवरी एजेंट ने पिज्जा लेने से साफ मना कर दिया. इतना ही नहीं, उसने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि यह कचरा आप ही खाइए, मैं तो घर का खाना खाता हूं. डिलीवरी बॉय का यह जवाब सुनकर ग्राहक कुछ पल के लिए हैरान रह गया. जिस सद्भावना के साथ उसने पिज्जा ऑफर किया था, उसका ऐसा जवाब मिलेगा, इसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. बाद में उसने यह पूरा अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button