
18 अगस्त, नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने वर्ष 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards 2025) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारतीय महिला बैडमिंटन की स्टार जोड़ी ट्रेसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद समेत कुल 17 प्रमुख एथलीटों को खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
-
दिग्गज पूर्व फुटबॉलर इसाय अरुमैनायगम (Isaiah Arumainayagam) को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार (कोचिंग)
-
परवीर सिंह (एथलेटिक्स)
-
छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग)
-
नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग)
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
-
खेल के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया है।




