NationalRegionalStatesUttarakhandViral

Donation Scam: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में दान में हेराफेरी का गंभीर आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के दावों के बाद प्रशासन हरकत में; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

3 जुलाई, बद्रीनाथ: अयोध्या के राम मंदिर में दान में हेराफेरी को लेकर मचे विवाद के बाद अब श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) भी विवादों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर श्री बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर चल रहे दावों के बाद मंदिर समिति ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर दान में हेराफेरी के आरोपों ने तूल पकड़ा, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है। इन आरोपों के बाद समिति ने पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच के लिए एक जांच पैनल का गठन करने का निर्णय लिया है।

समिति ने क्या कहा?

BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और समिति पूरे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button