
नई दिल्ली / भुवनेश्वर / बेंगलुरु / गुवाहाटी, 10 सितंबर, 2026: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अखिल भारतीय अभियान चलाते हुए 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिछले 10 दिनों के भीतर देश के विभिन्न राज्यों में चलाई गई छह अलग-अलग खुफिया कार्रवाइयों में दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के अवशेष तथा जीवित जीव जब्त किए गए हैं।

-
ओडिशा (कोरापुट): 7 सितंबर को जेपोर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 तेंदुए की खाल बरामद की गई।
-
कर्नाटक (बेंगलुरु): गांधीनगर इलाके में एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान कपड़े के थेलों में छिपाकर रखे गए 180 जीवित ‘इंडियन स्टार’ कछुए जब्त किए गए।
-
मेघालय (री-भोई): मावहाटी की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर 14.68 किलोग्राम सूखे पैंगोलिन के शल्क (Pangolin Scales) बरामद किए गए।
मध्य प्रदेश (सीधी): सीधी जिले में वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर महिंद्रा थार गाड़ी से तेंदुए की खाल जब्त की गई और सिंडिकेट के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
-
असम (केओखाली एवं कर्बी आंगलोंग): केओखाली से 12 जीवित टोके गेको (Tokay Geckos) छिपकलियां बरामद की गईं। इससे पूर्व कर्बी आंगलोंग में 9 किलोग्राम पैंगोलिन शल्क और करीब 500 ग्राम बाघ की हड्डियां (खोपड़ी और दांतों सहित) जब्त की गई थीं।






