Entertainment

‘गदर’ और ‘लगान’ के 25 साल: 2001 की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, सनी-आमिर नहीं इस सुपरस्टार ने किया था बॉक्स ऑफिस राज

साल 2001 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक शानदार साल रहा था. 2001 में बॉलीवुड से कई फिल्में रिलीज हुईं और कई एक्टर्स ने डेब्यू भी किया था. वहीं, नई सदी में रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी थे. 2001 में बॉलीवुड ने कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में दी थी, जो आज भी हिंदी सिनेमा की साख को बचाने काम करती हैं. यह मानों कि साल 2001 बॉलीवुड के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ था. 2001 में सनी देओल की गदर: एक प्रेमकथा और आमिर खान की लगान ने बॉलीवुड को अर्श का सफर कराया था. गदर और लगान हिंदी सिनेमा में अमर हो चुकी फिल्में हैं, लेकिन 2001 में ही रिलीज हुई इस फिल्म ने दोनों ही फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और साल 2001 की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी.

15 जून 2001 को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं लगान और गदर दोनों ने ही दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर दम भर रही थी. एक तरफ दर्शक आमिर खान की अंग्रेंजों को टक्कर देने वाली फिल्म लगान को देखकर दर्शक जोश में घूम रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल ने तारा सिंह बनकर पूरा पाकिस्तान हिला डाला था. दोनों ही फिल्मों का क्रेज चरम पर था. दोनों ही फिल्में के गाने चार्टबस्टर लिस्ट में टॉप पर थे. दोनों ही फिल्मों की हीरोइन (लगान में ग्रेसी सिंह और गदर में अमीषा पटेल) दर्शकों के दिलों पर छा रही थीं, लेकिन कमाई के मामले में सनी देओल की गदर ने लगान को पछाड़ दिया था. जहां लगान ने सिर्फ 65.97 करोड़ रुपये तो वहीं, गदर ने 133.13 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस हिला डाला था.

गदर और लगान की भारी सफलता देखते हुए साल 2001 के अंत में धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जोहर अपनी फैमिली ड्रामा फिल्म कभी खुशी कभी गम लेकर आए, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर खान और जॉनी लीवर अहम रोल में नजर आए थे. कभी खुशी कभी गम 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी. करण जौहर की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में एक मॉडर्न सोसायटी देखने को मिली थी. जिसमें करण ने अपनी लीड स्टारकास्ट को बेहतरीन कॉस्ट्यूम भी पहनाए थे. फिल्म में ऋतिक रोशन के दमदार मसल्स और स्पोर्टी लुक ने दर्शकों को चौंका दिया था. शाहरुख खान का फॉर्मल लुक भी खूब हिट हुआ था. दूसरी तरफ काजोल ने देसी लुक और करीना कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के होश उड़ाने का काम किया था. कभी खुशी कभी गम की कमाई की बात करें तो इसने गदर से थोड़ी ज्यादा कमाई की थी और साल 2001 की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई. कभी खुशी कभी कम ने वर्ल्डवाइड 135.53 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button