Uttarakhand

देहरादून: बदमाशों ने एडवोकेट की गोली मारकर की हत्या, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात को एक एडवोकेट की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच की गई. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एडवोकेट सोहेल अपने घर पर था. दूसरे कमरे में भाई खाना खा रहा था. उनको गोली चलने की आवाज आई. वह आनन फानन में बाहर आए तो सोहेल लहूलुहान फर्श पर पड़ा था. घटना में सोहेल की मौके पर मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल करते हुए मौके पर लोगों से पूछताछ की. वहीं घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रख कर जाम लगा दिया. पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और काफी देर तक समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. घटना की सूचना पर मौके पर पर एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल भी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button