नेपाल में भीषण बाढ़ का कहर: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी नागरिक लापता, 8 की मौत
तिब्बत सीमा से सट्टे रसुवा जिले की भोटे कोशी नदी में आए जलप्रलय से भारी तबाही, सेना द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

26 अगस्त, काठमांडू (नेपाल): नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है। तिब्बत से सटे नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आए जलप्रलय के कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भारी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में 105 भारतीय नागरिकों सहित कुल 291 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
लापता विदेशी पर्यटकों का ब्योरा
नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार:

तिब्बत की ओर से आया अचानक पानी
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बाढ़ रसुवा में स्थानीय बारिश के कारण नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि तिब्बत की सीमा में ग्लेशियर झील फटने (GLOF) या बड़े पैमाने पर हिमस्खलन (Avalanche) होने के कारण भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ के कारण रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में कई पुल, वाहन और घर बह गए हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन जलविद्युत (हाइड्रोपावर) परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुँचा है।
नेपाली सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन सहित निचले इलाकों के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।




