Himachal

हिमाचल में प्रधान और उप-प्रधानों ने ली शपथ, 27 जून को पहली बैठक

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में 3754 पंचायत प्रधान और उतने ही उपप्रधान नवनिर्वाचित हुए हैं। सोमवार को कांगड़ा को छोड़कर शेष 11 जिलों के 2909 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों को जिला आधार पर मंत्री व अन्य नेताओं ने शपथ दिलाई। मंडी में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ऊना जिला में 249 पंचायतों के प्रधान और उप्रधान को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ दिलाने में शामिल हुए। लोकनिर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी व्यस्तताओं के कारण इस समारोह में उपस्थित नहीं रहे।

पहले लाहुल स्पीति और कुल्लू जिले के लिए एक साथ शपथ दिलाई जाने की योजना थी, लेकिन बाद में बदलाव कर लाहुल स्पीति में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 18 जून को जिला कांगड़ा के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। दाड़ी के मेला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिन में 11 बजे शुरू होगा। कांगड़ा जिले की 18 पंचायत समितियों के लिए संबंधित एसडीएम तारीख निर्धारित करेंगे, जबकि जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संबंधित उपायुक्त तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button