International
ईरान-US की डील पर 4 दिन बाद होंगे साइन, होर्मुज कब तक खुलेगा? जानिए कंफ्यूजन वाले 5 बड़े सवालों के जवाब

जंग के 107 दिन बाद ईरान और अमेरिका अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. चार दिन बाद यानी 19 जून को जिनेवा में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके तहत सबसे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की घोषणा की गई है. हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अभी भी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब आना बाकी हैं. फारस की खाड़ी का प्रवेश द्वार माने जाने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है. दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है.
अमेरिकी हमले के विरोध में ईरान ने इस मार्ग को बंद कर दिया था, जिसके बाद वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई थी. अब समझौते के तहत अमेरिका ने इस मार्ग को फिर से खुलवाने की पहल की है.




