Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/b6287025-5c90-4941-9347-edbbdd4e5119/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
National

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, ‘वंदे मातरम विधेयक’ को मिली राष्ट्रपति की हरी झंडी

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी 'वंदे मातरम विधेयक' को स्वीकृति, अब राष्ट्रगान के समान मिलेगा कानूनी संरक्षण

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/b6287025-5c90-4941-9347-edbbdd4e5119/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

नई दिल्ली | 11 अगस्त 2026: भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को अब राष्ट्रगान ‘जन गण मान’ के समान ही कानूनी सुरक्षा और सम्मान प्राप्त होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ‘वंदे मातरम विधेयक’ को अपनी आधिकारिक स्वीकृति दे दी, जिसके साथ ही यह कानून के रूप में लागू हो गया है।

संसद से मिली थी मंजूरी

संसद के दोनों सदनों ने पिछले महीने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित किया था। इस नए विधेयक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) में संशोधन करना था, ताकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अनादर, अपमान या इसका विरोध करने पर कानूनी कार्रवाई और दंड का प्रावधान किया जा सके।

क्यों खास है यह कानून?

अब तक राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और भारत के मानचित्र के अपमान पर कानूनी दंड की व्यवस्था थी, लेकिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के लिए ऐसी स्पष्ट कानूनी सुरक्षा का अभाव था।

राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय गीत को भी वही संवैधानिक दर्जा और संरक्षण मिलेगा, जो राष्ट्रगान को प्राप्त है। इस कदम से राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/b6287025-5c90-4941-9347-edbbdd4e5119/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/b6287025-5c90-4941-9347-edbbdd4e5119/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button