InternationalNationalSports
महिला हॉकी विश्व कप: 5वें स्थान के मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी भारतीय टीम

एम्सटेलवीन (नेदरलैंड्स), 26 अगस्त 2026: एम्सटेलवीन: भारतीय महिला हॉकी टीम महिला विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की मायूसी को पीछे छोड़ते हुए अपने आखिरी मुकाबले में बुधवार को उच्च वरीयता प्राप्त जर्मनी का सामना करेगी। टीम की नजरें यह मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल करने पर हैं।
भारत के लिए यह मैच केवल पांचवां स्थान हासिल करने का नहीं, बल्कि आगामी एशियाई खेलों से पहले आत्मविश्वास मजबूत करने का भी अवसर है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर सीधे 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का टिकट मिलेगा।
पूरे टूर्नामेंट में भारत ने केवल एक मैच गंवाया है। जर्मनी के खिलाफ मैच का नतीजा चाहे जो भी रहे, भारतीय टीम का यह 1974 के उद्घाटन संस्करण (जहां टीम चौथे स्थान पर रही थी) के बाद से विश्व कप में सबसे शानदार प्रदर्शन रहेगा।




